शनिवार 6 जून 2026 - 15:03
आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ मुहम्मद इस्हाक़ फ़य्याज़ के निधन पर अल-मुजाब संस्थान का शोक संदेश

आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ मुहम्मद इस्हाक़ फ़य्याज़ के निधन पर अल-मुजाब संस्थान ने गहरे दुःख और शोक का इज़हार करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अल-मुजाब संस्थान के शोक-संदेश का पाठ निम्नलिखित है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम

इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजेऊन।

उलेमा और महान मराजे-ए-एज़ाम का जीवन अहले बैत (अ) के मार्ग के लिए एक मज़बूत किले और मार्गदर्शन के उज्ज्वल प्रकाश-स्तंभ के समान होता है। महान धार्मिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ मुहम्मद इस्हाक़ फ़य्याज़ का दुखद निधन सम्पूर्ण मुस्लिम उम्मत और हौज़ा-ए-इल्मिया के लिए एक बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण धर्म की सेवा, आले मुहम्मद (अ) के ज्ञान और शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार तथा हौज़ा-ए-इल्मिया के संरक्षण और विकास में समर्पित कर दिया। उनके निधन से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसे आने वाली सदियों तक महसूस किया जाएगा।

अल-मुजाब संस्थान इस महान दुखद घटना पर इमाम-ए-ज़माना (अ), हौज़ा-ए-इल्मिया, मराजे-ए-एज़ाम तथा विशेष रूप से स्वर्गीय विद्वान के सम्मानित परिजनों और श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना और शोक प्रकट करता है।

हम अल्लाह की बारगाह में दुआ करते हैं कि पालनहार स्वर्गीय आयतुल्लाह को मासूमीन (अ) की पवित्र संगति में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को धैर्य, शक्ति और सब्र-ए-जमील अता फरमाए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha